मंगलवार की रात्रि हमलावर से बचने हेतु भागने के क्रम में जमुई स्टेशन के डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक महिला की हाथ कट गई । स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल महिला को इलाज हेतु जमुई अस्पताल लाया गया। महिला की पहचान मलयपुर गांव के धनंजय कुमार सिंह की पत्नी प्रतिमा देवी के रुप में हुई। होश आने पर महिला ने फर्द बयान में कहा कि गांव से ही देर शाम जमुई जा रही थी। इसी क्रम में साकेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, मिहिर सिंह, गब्बर सिंह एवं टिंकू सिंह रात्रि लगभग 7:30 बजे लाठी डंडे के साथ खदेड़ने लगे। शिवालय के ठीक सामने डाउन रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी जब मुझे टेम्पो पर चढ़ाया जा रहा था तब मुझे होश आया। मैंने देखा कि मेरा दाहिना हाथ कट गया है। इधर पुलिस घटना स्थल की फोटोग्राफी कराकर फर्द बयान रेल पुलिस को सौंप दिया है। दूसरी ओर चर्चा है कि वादी व अभियुक्तों के बीच विवाद चलता है। महिला स्वयं चपेट में आई है। इस मामले में लोगों को फंसाया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment